चौथम: पिपरा पंचायत के उप मुखिया की कुर्सी गई
जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के उप मुखिया मंजू देवी की कुर्सी चली गई। उन पर लगे अविश्वास प्रस्ताव आज पारित हो गया है। बताया जाता है कि उप मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिस पर आज पंचायत सचिव राजेश कुमार द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुआ।