चौथम: चौथम थाना क्षेत्र के खड़ेता गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, महिला हुई घायल
जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत खरैता गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है। इस घटना में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान खरैता गांव निवासी नागो महतों की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है। उसका इलाज फिलहाल बेगुसराय में किया जा रहा है। इधर मारपीट के मामले को लेकर पीड़िता के आवेदन पर चौथम थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।