बिक्रमगंज: आय से अधिक संपत्ति मामले में SDM डॉ. प्रेरणा सिंह के ठिकानों पर SVU ने की रेड, रोहतास के दो स्थानों पर जांच
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गोपालगंज सदर की अनुमंडलाधिकारी (SDM) डॉ. प्रेरणा सिंह के ठिकानों पर मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई SVU की टीम ने छापेमारी की। टीम ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज और सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के गोसालडीह गांव में एक साथ जांच-पड़ताल की। निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेश प्रसाद राम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों जगह जांच की।