महोबा: महोबा के काली पहाड़ी गांव में क्रेशर प्लांट में काम करते समय मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Sep 5, 2026 महोबा के गंज गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश पुत्र भूरा कुशवाह काली पहाड़ी गांव स्थित बाबा विश्वनाथ क्रेशर प्लांट में मजदूरी का काम करता था।आज काम करते समय अचानक अचेत हो गया। प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों द्वारा उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चिकित्सा परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया है। मजदूरों ने करंट लगने की आशंका जताई है।