कसरावद: आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर हुआ विचार विमर्श
आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर सोमवार शाम तहसील कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की