यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में यूपी में बड़े निवेश का ऐलान
नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में उत्तर प्रदेश ने जापानी निवेशकों को राज्य में निवेश का न्योता दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने YEIDA के सेक्टर-5A में करीब 500 एकड़ में ‘जापानी सिटी’ विकसित करने की घोषणा की। सम्मेलन में एस्कॉर्ट्स कुबोटा और स्पार्क मिंडा की करीब ₹3,195 करोड़ की परियोजनाओं का वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह हुआ। इन परियोजनाओं से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। सीएम योगी ने जापानी कंपनियों को ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और उन्नत विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
#UPJapanInvestmentSummit #UttarPradesh #YogiAdityanath #JapanInvestment #YEIDA #JapaneseCity #GreaterNoida #Investment #MakeInUP #NCRExpressNews