डिंडौरी: भोपाल में आप का राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन और प्रदेश कार्यालय का हुआ शुभारंभ, डिंडौरी के पदाधिकारी शामिल
डिंडौरी के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित पदाधिकारी भोपाल में आयोजित आप के राज्य स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन, प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में शुक्रवार दोपहर 2:00 शामिल हुए। सम्मेलन में आगामी चुनाव रणनीति, संगठन विस्तार,जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए एकजुट होकर पार्टी के नीति को जनता तक पहुंचाने संकल्प लिया ।