प्रतापगढ़: श्री चन्द्रिका इण्टर कॉलेज अंतू में होमगार्ड्स की लिखित परीक्षा हेतु केंद्र का निरीक्षण किया गया
प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और एडीएम ने संयुक्त रूप से 'श्री चन्द्रिका इण्टर कॉलेज' परीक्षा केंद्र का शुक्रवार सुबह 11 बजे स्थलीय निरीक्षण किया। आगामी होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने हेतु सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और मानकों का कड़ाई से पालन करने