मण्डरायल: फिरोजपुर में लेपर्ड ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर किया हमला, प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित
मंदरायल के फिरोजपुर गांव में जंगल में बकरियां चराने वाले 60 वर्षीय बलराम प्रजापति पर लेपर्ड ने हमला किया। गंभीर घावों के साथ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।