खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रूईडीह पंचायत में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे में उन्नति सूचकांक (पीएआई) को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ धनंजय पाठक ने कहा कि पंचायत उन्नति सूचकांक एक वैज्ञानिक मापदंड है, जिसके माध्यम से पंचायतों के कार्यों और उपलब्धियों का आकलन किया जाता है। यह सूचकांक शासन व्यवस्था, सामाजिक विकास, आर्थिक प्रगति, बुनियादी ढांचा और प