मंडला: पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा को सादगीपूर्ण विदाई, पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Mandla, Mandla | May 5, 2026 पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के जिला मंडला से जिला छतरपुर स्थानांतरण के अवसर पर सादगीपूर्ण एवं गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार 4 बजे कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।