जहानाबाद : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल
सदर थाना क्षेत्र में दरधा नदी के समीप बुधवार को एक फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान काको प्रखंड के नगमा गांव निवासी मुसीव खान एवं उनकी पत्नी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।