टोंक: टोंक में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन में रविवार को रक्षाबंधन समारोह हुआ
Tonk, Tonk | Aug 23, 2026 टोंक। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन में रविवार को रक्षाबंधन एवं स्नेह मिलन समारोह आध्यात्मिक उल्लास, प्रेम और भाईचारे के वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों तथा आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।