दाउदपुर स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल का दसवां वार्षिकोत्सव सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह करीब 11:00 से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम शाम करीब 5:00 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नंदलाल सिंह कॉलेज जैतपुर के डॉ प्रोफेसर आशीष कुमार स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र प्रसाद प्राचार्य राजीव कुमार और रमाकांत प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।