पंचदेवरी: गौरा बाजार में स्कूल जा रहे छात्र पर हॉकी से हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
कटेया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार में स्कूल जा रहे नौवीं कक्षा के छात्र पर हॉकी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां विद्यावती देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, उनका 15 वर्षीय पुत्र विवेक निषाद 29 जुलाई की सुबह गौरा हाई स्कूल जा रहा था। रास्ते में बेलाडीह निवासी आदित्य कुशवाहा ने हॉकी से हमला कर उसे