गिर्वा: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर व एक जेसीबी किए ज़ब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Apr 1, 2024 उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर व एक जेसीबी को ज़ब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सरकारी ज़मीन पर कुछ लोग द्वारा अवैध रूप से खनन करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।