गिर्वा: उदयपुर में कांग्रेसी प्रत्याशी ताराचंद मीणा की निगम परिसर में हुई चुनावी सभा में गहलोत ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप।
Girwa, Udaipur | Mar 30, 2024 उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा की शनिवार को चुनावी सभा हुई। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। गहलोत ने सभा में कहा कि कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच एनआईए के पास थी। घटना के कुछ दिन बाद ही पूरा मामला एनआईए को सौंप दिया गया लेकिन हत्यारों को फांसी नहीं हुई। भाजपा विधानसभा चुनाव में इसका फायदा लेना चाहती थी।