गिर्वा: उदयपुर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने की प्रेस कांफ्रेंस, मोदी सरकार के विकास के मॉडल के आगे विपक्ष फेल।
Girwa, Udaipur | Mar 30, 2024 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंंकज मीणा ने शनिवार को उदयपुर शहर के पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। मीणा ने यहां पर पीएम मोदी के 10 वर्षों के शासन की कार्य प्रणाली को बताते हुए कहां कि प्रधानमंत्री ने जो वादे किए वह समयबद्ध और चरणबद्ध तरीके से पूरे किए। मीणा ने कहा कि 10 वर्षों में भारत में व्यापक परिवर्तन आया फिर वो चाहे किसी भी क्षेत्र में।