गिर्वा: उदयपुर शहर की सवीना थाना पुलिस की कार्यवाही, अवैध पिस्टल, दो जिंंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Mar 30, 2024 उदयपुर की सवीना थाना पुलिस ने शनिवार को एक अवैध पिस्टल ओर दो कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि मुखबीर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि सन्त तेरेसा स्कूल के पास तिराहे हाईवे के समीप एक लडका जिसका नाम हसनैन रजा हैं उसके पास पिस्टल हैं। तलाशी में पिस्टल के साथ दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं।