गिर्वा: उदयपुर नगर निगम के डम्पिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दो दमकलों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
Girwa, Udaipur | Mar 30, 2024 उदयपुर शहर के कुम्हारो के भट्टे के समीप नगर निगम के डम्पिंग यार्ड में शनिवार को आग लग गई। कचरे में आग लगने से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दूर से धुएं के गुब्बारे दिखाई दे रहे थे। इसके बाद लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दो दमकलों ने आग पर कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।