गिर्वा: उदयपुर में भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव का 31 मार्च से होगा आगाज, जैन समाज की ओर से निकाली जाएगी शोभायात्रा
Girwa, Udaipur | Mar 30, 2024 उदयपुर के सकल जैन समाज के संगठन श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 31 मार्च से 3 अप्रैल तक महोत्सव का आयोजन होगा। संस्थान के संरक्षक पारस जैन सिंघवी ने बताया कि चार दिनों में शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।