अशोक नगर: करमसी गांव के पास वन विभाग पर पौधे नष्ट करने का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
अशोकनगर में वन विभाग पर पौधों को नुकसान पहुंचाने और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। ग्राम करमसी निवासी रामनिवास शर्मा ने बुधवार को दोपहर 2 बजे कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि मुंगावली परिक्षेत्र के राजपुर बीट स्थित फतेहपुर प्लांटेशन में अधिकारियों ने पौधों को सही तरीके से रोपित नहीं किया, जिससे वे सूख रहे हैं।