भोरे: इमिलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला, रंगदारी मांगने का आरोप; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा हॉकी व लोहे की राॅड और तलवार से लैस होकर मारपीट कर व जानलेवा हमला का गंभीर रूप से घायल करने तथा आभूषण लूटने और ₹500000 रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिड़ीत राजेश साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।