लखीमपुर: CMO कार्यालय में CHO का धरना जारी, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
लखीमपुर-खीरी। लंबित वेतन, एरियर, पीबीआई, टीए समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में CHO कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।