कोईलवर: कोईलवर में कोर्ट से लौट रहे चाचा-भतीजे पर फायरिंग, चाचा की मौत और भतीजा घायल
कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर-बभनौली गांव के बीच बुधवार रात कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से इंग्लिशपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सूरज राय की मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे दीपक कुमार के पैर में गोली लगी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गय।