टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़। शहर के महेंद्र सागर तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव देखने के लिए तालाब के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच और शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।