भानपुरा: नाग पंचमी पर श्री कालेश्वर महाराज मंदिर नावली में धार्मिक आयोजन
नाग पंचमी के शुभ अवसर पर श्री कालेश्वर महाराज मंदिर नावली में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने सहभागिता कर भगवान श्री कालेश्वर महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मंदिर परिसर में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।