पातेपुर: बकरीद पर्व को लेकर हरलोचनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, BDO ने की अध्यक्षता
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हरलोचनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब आयोजित बैठक की अध्यक्षता पातेपुर BDO दीपक कुमार ने की, जबकि संचालन अपार थानाध्यक्ष सुमन झा ने किया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया।