जमुई: मानपुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट, बीच-बचाव करने गई महिला हुई घायल, डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | May 19, 2026 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दो पड़ोसियों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मानपुर निवासी अनीता देवी के रूप में की गई है।