कुडू: प्रखंड सभागार में मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई, CO ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया
Kuru, Lohardaga | Apr 19, 2025 कुड़ू प्रखंड सभागार में सीओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुश्री मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार शाम 4:00 बजे मनरेगा एवं ग्रामीण आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीओ नीलेंद्र कुमार, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, बीपीएम तथा जेएसएलपीएस ऑपरेटर सहित संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।