कुडू: खनन विभाग और कुड़ू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध बालू से भरा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
Kuru, Lohardaga | Apr 14, 2025 अवैध बालू खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए खनन विभाग और कुड़ू थाना पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 3:30 बजे संयुक्त छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुड़ू थाना क्षेत्र के जिंगी पुल के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।