कुडू: लोहरदगा में बलोपासना दिवस पर भव्य खेल आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
Kuru, Lohardaga | Apr 12, 2025 बलोपासना दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार की शाम लगभग 5:00 लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से न केवल युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला, बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक चेतना का भी स्पष्ट प्रदर्शन हुआ।