कुडू: कुडू कृषि फार्म का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी
Kuru, Lohardaga | Apr 15, 2025 कुडू कृषि फार्म में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति को लेकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य लाल विकास नाथ शाहदेव ने गहरी नाराज़गी जताई। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने कुडू फार्म का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद हालातों का जायज़ा लिया।