कुडू: कुंदगड़ा के झखरा स्थल पर हुआ सरहुल पर्व का आयोजन, ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Kuru, Lohardaga | Apr 16, 2025 लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत बड़की चाँपि पंचायत के कुंदगड़ा गांव में बुधवार शाम 5 बजे सरहुल पर्व पूरे धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गांव के झखरा स्थल पर पाहन विदेशी गंझु और पुजार सोमरा उरांव द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। पूजा के उपरांत गांव के अखड़ा में पारंपरिक नृत्य और संगीत का आयोजन किया गया।