विजयनगर: बिजयनगर सब्जी मंडी में मारपीट से भड़का माली समाज, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, आरोपी को थाने बुलाया
बिजयनगर सब्जी मंडी में सम्पत लाल माली के साथ एक व्यापारी द्वारा की गई मारपीट की घटना के बाद माली समाज में आक्रोश फैल गया।समाज के लोग गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में बिजयनगर पुलिस थाने पहुंचे,आरोपी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दी।सब्जी मंडी में हुई मारपीट की घटना से नाराज समाज के लोगो ने थाने पहुंचकर आरोपी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।