पुष्पराजगढ़: प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने अमरकंटक के रामघाट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
गुरुवार 6 बजे जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अमरकंटक के नर्मदा नदी परिसर रामघाट में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने आमजन से आव्हान किया कि सभी नागरिक मंदिर, बावड़ी, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों सहित सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।