पुष्पराजगढ़: प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने अमरकंटक में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण
गुरुवार को 5 बजे जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अमरकंटक में पौधरोपण किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री ने नर्मदा नदी के दक्षिण घाट स्थित पार्क परिसर में बेल का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयास से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा हरित क्षेत्र को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।