खेरागढ़: आगरा-ग्वालियर हाईवे को जाम करने पर सख्त कार्रवाई, 18 नामजद समेत 60 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर महिला की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में सैयां थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 18 लोगों को नामजद करते हुए 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला 6 सितंबर का है, जब सड़क दुर्घटना में घायल महिला की सिकंदरपुर स्थित नंदिनी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।