मोदनगंज: ऑटो चालकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, कार्यपालक पदाधिकारी ने आरोपों से किया इनकार
घोसी नगर पंचायत के अंतर्गत चलने वाला ऑटो चालकों ने कुछ लोगों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि कोई अवैध वसूली नहीं की जा रही है। नगर पंचायत के द्वारा टेंडर किया गया है जिसके तहत व्यवस्थाओं को लेकर पैसा लिया जा रहा है।