लैलूंगा: खम्हार पाकुट जलाशय से 7 लाख 50 हजार रुपये का मुनाफा, 52 आदिवासी परिवारों को मिला आर्थिक सहारा
लैलूंगा के खम्हार पाकुट जलाशय में मछली पालन से आदिवासी मछुआ समिति को बड़ी आर्थिक सफलता मिली है। 52 सदस्यों की समिति ने 75 क्विंटल मछली बेचकर 10 लाख 50 हजार रुपये की आय अर्जित की और खर्चों के बाद 7 लाख 50 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।