शिवहर: शिवहर में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान न्यायाधीश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
शिवहर के व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत झंडोत्तोलन किया गया। न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता के साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाई गई।