गाज़ीपुर: जंगीपुर में बिजली बेहाल, सड़कें बदहाल! सपा विधायक वीरेंद्र यादव ने BJP सरकार पर किया बड़ा हमला
गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा में बिजली और सड़क व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग पर जमकर निशाना साधा। विधायक ने आरोप लगाया कि जंगीपुर में लगातार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, लेकिन कई-कई दिनों तक उन्हें बदला नहीं जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है