गोरखपुर: गोरखपुर के एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर तक बन रहे फोरलेन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर के शाहपुर और गोरखनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत एचएन सिंह चौराहे से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक, बन रहे फोरलेन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जगहों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड 3 के अधिकारियों से वार्ता भी की और कार्य को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।