गोरखपुर: चिलवाताल पुलिस ने चोरी के आरोप में मोहरीपुर से दो युवकों को किया गिरफ्तार
20 अक्टूबर को चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में घुसकर चोरी करने के आरोपी अरविंद त्रिपाठी व आकाश विश्वकर्मा को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने बंद मकान में घुसकर घर के बर्तन जरूरी सामान और ₹20000 नगद की चोरी की थी। आरोपी अरविंद त्रिपाठी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।