बाह: भदरौली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल, आगरा रेफर
थाना क्षेत्र पिनाहट भदरौली के नेताजी खाद भंडार के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल आगरा रेफर किया गया है।