बाह: किसानों की समस्याओं को लेकर बाह पहुंचा ट्रैक्टर मार्च, पुलिस ने स्टेट हाईवे पर रोका
बाह कस्बा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में एक बड़ा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ किसान कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में तहसील बाह की ओर रवाना हुए। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्टेट हाईवे पर जेसीबी और ट्रक लगाकर इस ट्रैक्टर मार्च को तहसील से पहले ही रोक दिया।