बाह: नौनेरा गांव में दीवार गिरने से वृद्ध दंपति घायल
जैतपुर थाना क्षेत्र के नौनेरा गांव में दीवार गिरने से एक वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। 52 बर्षीय नारायण स्वरूप और उनकी पत्नी 50 बर्षीय राजकुमारी अपने मकान के अंदर दीवार पर पड़े टिन शेड के नीचे लेटे थे। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे टिन शेड भी ढह गया और दंपति उसके नीचे दब गए।