बाह: बसई अरेला में खेत में गई महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार
थाना बसई अरेला क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता जब खेत पर जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया।