बाह: नगला भरी ग्राम प्रधान पर आवास और शौचालय के लिए रिश्वत लेने का आरोप
पिनाहट ब्लॉक के बसई अरेला क्षेत्र के नगला भरी गांव के निवासी प्रदीप सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने उप जिला अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ग्राम पंचायत नगला भरी के प्रधान पर आवास और शौचालय के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम प्रधान आवास के लिए 30,000 से 35,000 रुपए और शौचालय के लिए 2,000 से 3,000 रुपए की मांग कर रहे।