बाह: बटेश्वर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक का आयोजन, हिंदू एकता पर दिया जोर
गुरुवार को बटेश्वर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा, विभागीय विशेष प्रचारक विशाल चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख संत और नेता उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन मंदिर परिषद के टिन सेट में किया गया, जिसमें हिंदू एकता और संगठन की ताकत पर जोर दिया गया।